कोटा में सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सहित कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नवागंतुकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।

आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष तारा पटियाल, आम आदमी पार्टी के सदस्य पुखराज भाटिया एवं सुरेश चंद सिंघल ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं शीर्ष नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने सभी नव-आगंतुकों को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से कोटा में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए विभिन्न दलों एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग लगातार कांग्रेस परिवार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कोटा में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम आदमी पार्टी से जुड़े प्रदेश पदाधिकारी एवं सदस्यों के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story