लुधियाना के विश्व विख्यात वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. अग्रवाल एक नई 360-डिग्री उपचार पद्धति पेश कर रहे हैं जो घुटने के जोड़ बदलने के स्थान पर जोड़ को पुनः स्वस्थ और सामान्य करने पर केंद्रित है। आज के इस परिवर्तन के दौर में जीवनशैली में बदलाव, उम्र बढ़ने और शरीर में व्यापक सूजन के कारण घुटने का दर्द, जो पहले बुजुर्गों की समस्या माना जाता था, अब युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है।

आधुनिक जैविक तकनीकों से उपचार

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, घुटने का दर्द केवल एक जोड़ की समस्या ही नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर से जुड़ी बीमारी का संकेत है। उनके शोध ने एक ऐसा उपचार विकसित किया है जो घुटने के दर्द और व्यापक सूजन को ठीक करने के लिए पीआरपी (PRP), पीआरजीएफ (PRGF), स्टेम सेल थेरेपी, ओजोन थेरेपी (Ozone therapy) और बोन मैरो कंसेंट्रेट (Bone marrow concentrate) जैसी आधुनिक जैविक तकनीकों का उपयोग करता है।

सफल परिणाम और सुरक्षा

डॉ. अग्रवाल के अनुसार : "नए प्रोटोकॉल के साथ 300 से अधिक घुटनों का इलाज किया है, और 95% रोगियों परिणाम अच्छे से बहुत अच्छे हैं। यह नया उपचार सुरक्षित, किफायती और आवश्यकता होने पर इसे दोहराया जा सकता है।" यह नवीनतम तकनीक घुटने के जोड़ बदलने के स्थान पर जोड़ को प्राकृतिक रूप से पुनः स्वस्थ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

समय पर परामर्श का महत्व

उन्होंने रोगियों को संदेश देते हुए कहा कि वे घुटने के दर्द को नजरअंदाज न करें। "समय पर उपचार सूजन को कंट्रोल कर सकता है और आपके घुटनों को लंबे समय तक संरक्षित रख सकता है।" इसी नवीनतम तकनीक से इलाज करने के लिए डॉ. अग्रवाल 02 अप्रैल 2026 से तीन दिन के लिए घुटने के किसी भी प्रकार के दर्द से पीड़ित मरीजों से परामर्श एवं उपचार के लिए आलोक हॉस्पिटल, शीला चौधरी रोड, तलवंडी में उपलब्ध रहेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story