खंडेलवाल महिला जागृति मंच की ओर से सोमवार को खंडेलवाल तांबी धर्मशाला में नंदोत्सव का आयोजन धार्मिक वातावरण और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता टोडवाल ने की।

सचिव चारू कट्टा ने बताया कि नंदोत्सव के दौरान महिलाओं ने भजन एवं धार्मिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे धर्मशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संरक्षक रजनी ताम्बी, हेमा लाभी एवं लक्ष्मी पितलिया सहित मंच की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

मीडिया प्रभारी मंजू रावत और संगीता दुसाद ने बताया कि कार्यक्रम में झूला सजाओ प्रतियोगिता एवं मटकी सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। झूला सजाओ प्रतियोगिता में रुचि प्रथम और रेखा केदावत द्वितीय रहीं। वहीं, मटकी सजाओ प्रतियोगिता में बीना मेहता प्रथम एवं सुनयना टटार द्वितीय रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। भगवान का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद सभी महिलाओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

खंडेलवाल महिला जागृति मंच के इस आयोजन में धार्मिक गतिविधियों के साथ महिलाओं की सहभागिता और प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाए रखा तथा आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story