कोटा। खांडल विप्र महासभा की कोटा संभाग शाखा के नए अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब आगामी 24 मई को हाडोती संभाग के समाज बंधु मतदान के जरिए अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। महासभा द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमृतलाल के नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। इस टीम में चुनाव अधिकारी रूपनारायण चोटिया, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी कैलाश बढ़ाढरा व घीसालाल काछवाल, और पर्यवेक्षक ओम प्रकाश चोटिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्धारित चुनावी कार्यक्रम और मतदाता सूची प्रक्रिया

चुनाव अधिकारी रूपनारायण चोटिया ने विस्तृत चुनावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि "नए सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन 17 अप्रैल को होगा। सूची पर आपत्तियां 19 अप्रैल तक दी जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 20 अप्रैल तक किया जाएगा। मतदाताओं की फाइनल लिस्ट 29 अप्रैल को जारी होगी।"

नामांकन प्रक्रिया एवं पात्रता के नियम

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 12 मई से विज्ञान नगर स्थित परशुराम छात्रावास कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। "16 मई को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे और 17 मई को सवेरे 10 से 11:30 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तत्पश्चात 11 से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची 5 बजे प्रकाशित की जाएगी।" चोटिया ने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के संविधान के अनुसार केवल अध्यक्ष पद के लिए ही चुनाव करवाया जाता है। इसके लिए योग्यता रखने वाला कोई भी समाज बंधु नामांकन भर सकता है।

मतदान और चुनाव परिणाम की तिथि

यदि चुनाव की आवश्यकता पड़ती है और मैदान में एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं, तो 24 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद शाम 5:30 बजे से मतों की गिनती शुरू की जाएगी और उसी दिन देर शाम तक नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story