अखिल भारतीय श्री खाण्डल विप्र महासभा, पुष्कर की कोटा शाखा में सभा अध्यक्ष पद का चुनाव विज्ञान नगर स्थित महर्षि परशुराम छात्रावास में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में हाड़ौती क्षेत्र के समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।

अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में दो प्रमुख प्रत्याशी आमने-सामने थे, जिनके बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में जनक कुमार जोशी को 571 मत प्राप्त हुए, जबकि दुष्यंत कुमार बणसिया (प्रमोद) को 535 मत मिले। इस प्रकार जनक कुमार जोशी ने 36 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष जनक कुमार जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे, जिससे समाज के विकास को गति मिल सके। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष एवं दूसरे स्थान पर रहे दुष्यंत कुमार ने कहा कि वे अपनी हार से विचलित नहीं हैं तथा तन, मन और धन से नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पूरा सहयोग देंगे और पूर्व की भांति समाज हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

चुनाव अधिकारी रूपनारायण चोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महासभा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चुनाव संचालन टीम में अमृत लाल काछवाल, कैलाश चन्द बढाढरा, ओमप्रकाश चोटिया, घीसा लाल, हरक चन्द, जगदीश शर्मा एवं रामस्वरूप शर्मा शामिल रहे।

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे मतदान से लेकर परिणाम घोषणा तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव परिणाम के बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष जनक कुमार जोशी को समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध व्यक्तियों एवं युवाओं द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

यह जानकारी प्रेस सचिव योगेश जोशी द्वारा प्रदान की गई।

मोबाइल: 9829038811

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story