कोटा में 15 मई को मनाई जाएगी केवट महाराज जयंती, समाज की ओर से भव्य आयोजन
राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा समाज और अखिल भारतीय केवट सेना द्वारा केवट कुंज में विचार गोष्ठी एवं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

निषादराज केवट द्वारा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने का एक पौराणिक चित्रण। आगामी 15 मई को कोटा में इसी ऐतिहासिक और धार्मिक संदर्भ में केवट जयंती का आयोजन होगा।
राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच एवं अखिल भारतीय केवट सेना के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई को केवट महाराज की जयंती कोटा में भव्य रूप से मनाई जाएगी। यह आयोजन मंच के प्रदेश कार्यालय केवट कुंज में प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं केवट सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न प्रबुद्धजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक एवं केवट सेना के संस्थापक मोतीलाल मेहरा (चेयरमैन), वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, रामजीलाल चौहान, मोहनलाल कश्यप, छात्रावास अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, वरिष्ठ अध्यापक मांगीलाल कहार, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक एवं अखिल भारतीय केवट सेना के प्रदेशाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, युवा नेता गौरव मेहरा, आशु कहार, दिपांशु कहार, दीपक अबीद, प्रदेश महासचिव एवं पार्षद मुकेश कश्यप, प्रदेश सचिव जितेन्द्र धीवर, हंसराज आढ़तिया, मोहनलाल कम्पाउंडर, मगनलाल बलावत, लक्ष्मी नारायण धीवर, मोहनलाल धीवर, रामदयाल अबीद, रामलाल कटारिया, चिरंजीलाल कीर, राम अवतार बलावत, हरजीत केवट पार्षद, युवा प्रदेशाध्यक्ष हरमीत कश्यप, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, राजेश प्रिंसिपल, जगदीश ठेकेदार, विनोद कहार, कृष्णं मुरारी कहार, भागचंद कहार, बृज मोहन कहार, देवकिशन कहार, कंवरीलाल, राहुल कश्यप, सिंगर लोकेश कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, ओम शंकर कहार, मुकेश केवट, ओम प्रकाश केवट, धनराज केवट, देवेन्द्र केवट, लखन केवट, राकेश कहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में केवट महाराज के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा समाजिक एकता एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन को समाज के लिए जागरूकता, एकता और प्रेरणा का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
