सामूहिक विवाह सम्मेलन: कीर-कहार समाज के आयोजन में 101 जोड़ों का हुआ विवाह
गंगा दशमी पर आयोजित सम्मेलन में भामाशाहों का सम्मान किया गया और नेताओं ने आगामी चुनावों में युवाओं से भागीदारी की अपील की।

जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान मंच पर उपस्थित कीर-कहार-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के पदाधिकारी, मुख्य अतिथि हरिनंद कहार, पूर्व विधायक अजीत मेहता और अन्य समाजबंधु।
जिला मुख्यालय पर गंगा दशमी के पावन अवसर पर कीर-कहार-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच एवं समाज के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 101 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर 5100 रुपये से अधिक राशि प्रदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा आयोजन सामाजिक एकता एवं परंपरा का प्रतीक बन गया।
सम्मेलन में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज की एकता से ही राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत भागीदारी संभव है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि युवा आगे आएं और चुनाव लड़ें, वे उनके साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत मेहता ने भी समाज के मेहनतकश वर्ग के साथ खड़े रहने की बात कही और कहा कि प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार जो भी आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में निर्णय लेंगे, उसके अनुरूप अधिकतम राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा (चेयरमैन), वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, युवा नेता राजु कश्यप एडवोकेट, अध्यक्ष रमेश मेहरा (अहमदाबाद वाले), संरक्षक पप्पू समरवाल, सचिव रमेश पार्षद, मुकेश कश्यप (एक्टिव पार्षद), वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल पटेल, नगरफोर्ट सम्मेलन के संयोजक किशन लाल कहार (व्याख्याता), हंसराज आढ़तिया, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेंद्र मेहरा एडवोकेट, प्रचार मंत्री जितेंद्र धीवर, रामदेव सेवानिवृत्त व्याख्याता, हरिमोहन कहार, राजेंद्र कहार, कैलाश कहार, दानमल कहार, राम गोपाल समरवाल, कोषाध्यक्ष राम अवतार आढ़तिया, राजुलाल धीवर एएसआई, भूपेंद्र आढ़तिया, उप सचिव कन्हैयालाल नुवाल, उपाध्यक्ष शिवजीलाल उटासानिया, सत्यपाल कश्यप, ग्यारसीलाल धीवर, प्रभात चौहान ठेकेदार, पूर्व अध्यक्ष सुरेश बलावत, बजरंग लाल समरवाल, छोटू लाल उप सरपंच, सीताराम मास्टर मोहनलाल कम्पाउंडर, ओम शंकर कहार, नरेश ककराज, सचिन एडवोकेट, राकेश कश्यप, इन्द्रजीत कश्यप, नीरज, अंकित, विशाल, शक्ति, अमन, बृजेश तोमर, मगन बलावत, सुरज बमणावत सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति रही तथा समिति की ओर से सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई। आयोजन ने सामाजिक एकता, परंपरा और सामूहिक सहयोग की मजबूत मिसाल प्रस्तुत की।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
