जयपुर सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए मेहरा समाज ने टोंक में चलाया निमंत्रण अभियान
जयपुर के मानसरोवर में 25 जुलाई को होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए टोंक में समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्र देकर किया प्रचार।

तस्वीर में दूनी में आयोजित बैठक के दौरान समाज के लोग सामूहिक विवाह सम्मेलन की निमंत्रण पत्रिका दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश मेहरा, कहार, कश्यप महासभा की ओर से 25 जुलाई को मानसरोवर जयपुर में आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में समाज बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दूनी, टोंक सहित आसपास के क्षेत्रों में निमंत्रण पत्रिका वितरण कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जयपुर जिलाध्यक्ष जगदीश मेहरा आमेर ने बताया कि मानसरोवर जयपुर में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने के लिए महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजूलाल चौहान, श्रवण मेहरा, कमल मेहरा, राजूलाल कोटड़ा और सुरज मेहरा ने दूनी पहुंचकर समाज के प्रमुख लोगों को निमंत्रण पत्रिका दी।
इस दौरान प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, माधुलाल आढ़तिया, रामदेव सेवानिवृत्त व्याख्याता, प्रकाश मेहरा प्रधानाध्यापक, सोभाग मल कीर अध्यापक, महावीर पी टी आई, रामफूल, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट सहित सभी समाज बंधुओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।
महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज बंधुओं से संपर्क किया जा रहा है और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार एवं अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
