कोटा: राजपूत करणी सेना महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव
रामेश्वर धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में राधा-कृष्ण बनकर फूलों की होली खेली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोटा के दादाबाड़ी स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में आयोजित फागोत्सव के दौरान फूलों की होली खेलतीं करणी सेना महिला मंडल की पदाधिकारी और समाज की महिलाएं।
कोटा, 27 फरवरी। राजपूत करणी सेना महिला मंडल द्वारा दादाबाड़ी छोटा चौराहा स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया।
आपसी प्रेम और स्वच्छता का संदेश
करणी सेना महिला अध्यक्ष उर्मिला हाड़ा ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "होली आपसी प्रेम और सौहार्द्र का त्यौहार है। सभी भारतवासियों को स्वच्छता का ध्यान रखते हुए होली पर्व अवश्य मनाना चाहिए। यह एक मात्र त्योहार है जहां लोग आपस के मनमुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ यह त्योहार मनाते हैं।"
कृष्ण-राधा के रूप में सजीं महिलाएं और फूलों की होली
आयोजन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कुछ महिलाएं भगवान कृष्ण, राधा और रुक्मणि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद उपस्थित महिलाएं फाग के लोकगीतों पर जमकर थिरकीं। कार्यक्रम में शामिल कुछ महिलाओं ने फाग के गीत भी गाये। यहाँ महिलाओं ने फूलों से होली खेल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
समाज की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से दीप्ति हाड़ा, सुनीता सोलंकी, आरती हाड़ा, टीना हाड़ा और संतोष कंवर उपस्थित रहीं। इनके साथ ही समाज एवं अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। आयोजन के अंत में सभी को घणी खम्मा के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
