साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाली दरगाह कनवास में हजरत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह साहब नक्शबन्दी का 19वां उर्स 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स का आयोजन कनवास के गद्दीनशीन हाजी हाफिज सूफी अब्दुल हकीम नक्शबन्दी (बाबा साहब) की जैरे सरपरस्ती में होगा। उर्स के पोस्टर का विमोचन दरगाह के गद्दीनशीन सूफी अब्दुल हकीम नक्शबन्दी बाबा साहब के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम समिति के सदर अब्दुल आसिफ खान ने बताया कि उर्स के अवसर पर सभी धर्मों को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी प्रसादी (लंगर) का आयोजन रखा गया है, ताकि सभी धर्मों के व्यक्ति प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे कुरआन ख्वानी होगी, जिसके बाद नमाज के उपरांत जोड़र मेहफिल एवं मिलाद का आयोजन किया जाएगा। नमाज-ए-असर के बाद फातिहा एवं लंगर होगा। इसके बाद शाम 7 बजे नमाज के पश्चात जुलूस के रूप में चादर शरीफ पेश की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे।

उर्स में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, मुंबई, कोटा, केथून तथा हाड़ौती संभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से सभी धर्मों के जायरीनों के भाग लेने की संभावना है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम समिति के सदर अब्दुल आसिफ खान (कोहीनूर पब्लिसिटी), सदर जावेद जेड बूंदी जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग तालेड़ा बूंदी, सदर जनाब लियाकत अली (मिस्त्री) भीमपुरा कैथून, सदर शरीफ खान डोल्फीन एजुकेशन, सदर अजहररूद्दीन पठान विज्ञान नगर, सदर शम्मी भाई कैथून, सदर सलीम भाई लोहार भवानी मंडी, सदर मन्नु पठान प्रदेश महासचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बारां, सदर कालु भाई भवानीमंडी, सरपरस्त जनाब मोहम्मद मिया समाजसेवी कोटा, सलीम भारती, बरकत अली मामू, कदीर बाबा, हाजी, मेहमुद भाई, अब्दुल शकुर भाई कुरेशी कनवास, मोहसिन भाई झालावाड़, जफर भाई, इमरान बाबा, मुमताज अली मंसूरी, नदीम भाई तथा संजू रफीक भाई दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अब्दुल आसिफ खान ने बताया कि बाबा साहब का उद्देश्य साम्प्रदायिक सद्भाव, भाईचारा, अमन और शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी सूफी संतों का मूल उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। दरगाह में सभी धर्मों के लोगों का स्वागत और सम्मान किया जाता है तथा मानवता ही सबसे बड़ा पैगाम है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रहे हैं, ताकि समाज को सुशिक्षित महिलाओं के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story