डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति अनावरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल ने अपने सांगठनिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए कमल मेघवाल को कोटा संभाग का नया संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण करने के बाद कमल मेघवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली और मुख्य प्राथमिकता कोटा संभाग में जल्द से जल्द बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कराना है। इसके साथ ही उन्होंने समाज को एकजुट करने तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

इस नियुक्ति और घोषणा के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्वतारोही सोहन तंवर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कमल मेघवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और समर्थकों ने कमल मेघवाल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा व्यक्त किया। नई नियुक्ति के साथ संगठन ने कोटा संभाग में अपनी आगामी प्राथमिकताओं और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकेत दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story