कोटा: विधायक कल्पना देवी ने 5.06 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
लाडपुरा विधायक ने बोरखेड़ा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सड़क, नाली निर्माण और पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए आधारशिला रखी।

कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में 5.06 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान संबोधित करतीं लाडपुरा विधायक कल्पना देवी।
कोटा, 6 फरवरी 2026: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने आज क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नं. 16 दक्षिण प्रताप नगर बोरखेडा में एस.डी. पब्लिक स्कूल के सामने, 40 फिट रोड पर विभिन्न कॉलोनियों में कुल 5,06,51,000/- (पांच करोड़ छः लाख इक्यावन हजार रुपये) रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विधायक ने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं पार्क की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
विकास कार्यों का विस्तृत विवरण
इन विकास कार्यो के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजट आवंटित किया गया है:
- प्रताप नगर काॅलोनी पार्क में: 18,72,000/- रूपये
- बालाजी आवास काॅलोनी पार्क में: 33,56,000/- रूपये
- आदर्श नगर काॅलोनी पार्क में: 39,24,000/- रूपये
- पाश्र्वनाथ नगर काॅलोनी पार्क में: 13,06,000/- रूपये
- प्रताप नगर द्वितीय काॅलोनी में: 30,73,000/- रूपये (सड़क व नाली निर्माण)
- प्रताप नगर काॅलोनी में: 2,16,51,000/- रूपये (सड़क व नाली निर्माण)
- शक्ति विहार, एकता नगर, आदर्श नगर में: 52,97,000/- रूपये (सड़क व नाली निर्माण)
- प्रताप नगर द्वितीय से सैनी रेस्टोरेंट तक: 1,01,72,000/- रूपये (नाली निर्माण कार्य)
विधायक का संबोधन
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि "लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है।" उन्होंने कहा कि "सड़क नाली एवं पार्क से जुड़े ये कार्य क्षेत्रवासियों की दैनिक समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएंगे।"
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।
उपस्थिति
इस दौरान विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
