जेपी मार्केट में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित किया है, जिस पर जेपी मार्केट एसोसिएशन ने गंभीरता जताते हुए कोटा व्यापार महासंघ को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

जेपी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीपचंदानी, सचिव दीपक धींगरा व पदाधिकारियों ने बाजार में फैल रही अव्यवस्था एवं अतिक्रमण से व्यापारियों को हो रही समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी से त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

महासचिव अशोक माहेश्वरी ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कमिश्नर एवं एडीएम सिटी से वार्ता कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस क्षेत्र से भारी मात्रा में अतिक्रमण हटाकर सफाई करवाई गई थी, लेकिन पुनः अतिक्रमण होने से स्थिति फिर बिगड़ गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

इसके उपरांत, जेपी मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने एडीएम सिटी अनिल सिंघल से भी मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। एडीएम सिटी सिंघल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

प्रशासन और व्यापार संघ के इस समन्वित एवं सक्रिय रवैये से बाजार क्षेत्र में संतोष और विश्वास का वातावरण बना है। जेपी मार्केट एसोसिएशन ने कोटा व्यापार महासंघ एवं एडीएम सिटी के त्वरित निर्णय, सक्रिय भूमिका और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, जिससे अतिक्रमण समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल सामने आई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story