जोधपुर के चौहान दंपति ने न्यूज़ीलैंड में जीता आयरनमैन ट्रायथलॉन खिताब
jodhpur-chauhan-couple-win-new-zealand-ironman-triathlon

न्यूज़ीलैंड में आयोजित आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद अपनी उपलब्धि साझा करते जोधपुर निवासी महेंद्र सिंह चौहान और मीना कंवर राठौड़।
जोधपुर। न्यूज़ीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में जोधपुर के महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ महेन्द्र सिंह चौहान ने लगातार पाँचवीं बार आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी की, जबकि मीना कंवर राठौड़ ने लगातार तीसरी बार यह खिताब हासिल कर हैट्रिक बनाई।
दुनिया की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक
आयरनमैन ट्रायथलॉन दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। इसमें कुल 226 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है, जिसमें 3.86 किलोमीटर तैराकी, 180.25 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन दौड़ शामिल होती है। प्रतिभागियों को यह पूरी चुनौती निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करनी होती है।
प्रदेश का नाम किया रोशन
चौहान दंपति ने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर इस कठिन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर न केवल जोधपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। चौहान दंपति ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों और अपने कोच के मार्गदर्शन को दिया।
सफलता का मूल मंत्र
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने साझा किया कि "कठिन परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है"।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
