हरिद्वार में आयोजित जीतो लेडीज विंग के राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में जीतो लेडीज विंग कोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। देश-विदेश की 125 जीतो लेडीज विंग्स की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय मंच पर कोटा विंग ने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर हाड़ौती का गौरव बढ़ाया।

वर्ष 2014 से सक्रिय जीतो लेडीज विंग कोटा को पहली बार एक साथ सात पुरस्कार मिलना संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न नवाचारों के लिए जीतो लेडीज विंग कोटा को सम्मानित किया गया।

जीतो लेडीज विंग कोटा की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने बताया कि ‘आत्मनिर्भर’ परियोजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन एवं हथकरघा मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों को विशेष सराहना मिली। इसके साथ ही सरमन आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत साधु-साध्वियों एवं भगवंतों की वैयावृत्ति सेवा तथा चिकित्सा शिविरों के सफल संचालन को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि ‘उड़ान’, हेल्थ एवं न्यूट्रिशन तथा जॉब फेयर जैसी जनकल्याणकारी परियोजनाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। सम्मेलन में देश-विदेश से सैकड़ों की संख्या में जीतो सदस्याओं ने भाग लिया।

जीतो लेडीज विंग कोटा की चीफ सेक्रेटरी रेखा जैन ने बताया कि पुरस्कार जीतो लेडीज विंग एपेक्स की चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़, सेक्रेटरी शशि मंडोत तथा डायरेक्टर इंचार्ज सोनाली दुग्गड़ के कर-कमलों से प्रदान किए गए। सम्मेलन के दौरान कोटा विंग की ओर से वर्षभर में संचालित सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।

राजस्थान जोन कन्वीनर सरिता लोढ़ा ने जीतो लेडीज विंग कोटा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता टीमवर्क, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में मिली यह उपलब्धि जीतो लेडीज विंग कोटा के सामाजिक सेवा कार्यों और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story