जेईई-मेन जनवरी सेशन रिजल्ट: एलन के 8 स्टूडेंट्स 100 पर्सेन्टाइलर और 18 स्टेट टॉपर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई-मेन परिणाम में एलन के कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए, जबकि 18 राज्यों में संस्थान के छात्र अव्वल रहे।

जेईई-मेन जनवरी सेशन में 100 पर्सेन्टाइल प्राप्त करने वाले एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र कोटा मुख्यालय पर अपनी सफलता का उत्सव मनाते हुए।
एकेडमिक एक्सीलेंस और 100 पर्सेन्टाइलर
कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि "रिजल्ट्स में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है।"
- देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं।
- साथ ही 18 स्टेट टाॅपर्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं।
- वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं।
18 स्टेट टाॅपर्स और शामिल राज्य
18 स्टेट टाॅपर्स एलन स्टूडेंट्स रहे। इसमें निम्नलिखित राज्यों के स्टूडेंट्स शामिल हैं:
राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली-एनसीटी, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आसाम, पुड्डूचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व मिजोरम।
परफेक्ट स्कोरर और एलन के सितारे
एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है।
क्लासरूम कोर्स से अन्य 100 पर्सेन्टाइलर स्टूडेंट्स:
- अर्णव गौतम
- शुभम कुमार
- भावेश पात्रा
- अनय जैन
- निमय पुरोहित
- चिरंजीब कर
इसके अतिरिक्त, एलन आॅनलाइन रिकाॅर्डेड एण्ड टेस्ट सीरीज कोर्स स्टूडेंट श्रेयस मिश्रा ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।
पारदर्शिता और भविष्य के लक्ष्य
रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।
नितिन कुकरेजा ने बताया कि "पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चैथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है।"
जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
