कोटा। बीई व बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित देश की देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल 2026 सेशन की शुरुआत गुरुवार से हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुबह की पारी का पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा, लेकिन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसका कॉन्सेप्ट आधारित होना रहा।

पेपर का विश्लेषण और चुनौतीपूर्ण पहलू

विनोद कुमावत ने जानकारी दी कि पेपर में ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो केवल रटने के बजाय सब्जेक्ट की गहरी समझ और एप्लिकेशन स्किल्स की मांग करते थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि "स्टूडेंट्स को 22 जनवरी 2026 को आयोजित पहली पारी की तुलना में यह पेपर थोड़ा अधिक चैलेन्जिंग महसूस हुआ।"

फिजिक्स: कक्षा 12वीं के सिलेबस का दबदबा

सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर मोडरेट तथा कंसेप्चुअल था। इसमें एनसीईआरटी सिलेबस के अनुसार 44 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से तथा 56 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से कवर किए गए थे। विश्लेषण के अनुसार सेमीकंडक्टर, एरर, यूनिट एंड डाइमेन्शन से एक-एक प्रश्न, मैग्नेटिज्म्, ज्योमेट्रिकल आॅप्टिक्स तथा फ्लुइड से दो-दो प्रश्न पूछे गए। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रो डाइनेमिक्स, माॅडर्न फिजिक्स, हीट एंड थर्मोडाइनेमिक्स, वेव एंड वेव आॅप्टिक्स से तीन-तीन प्रश्न तथा मैकेनिक्स से चार प्रश्न पूछे गए। पेपर में ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो केवल रटने के बजाय सब्जेक्ट की गहरी समझ और एप्लिकेशन स्किल्स की मांग करते थे।

केमिस्ट्री: फिजिकल और ऑर्गेनिक का बढ़ा वेटेज

सुबह की पारी में केमिस्ट्री के पेपर का स्तर मध्यम रहा जिसमें फिजिकल तथा ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे गए प्रश्नों का वेटेज ज्यादा रहा। एनसीईआरटी के सिलेबस के अनुसार 30 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से जबकि 70 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से कवर किए गए थे। फिजिकल केमिस्ट्री से मोल कंसेप्ट, थर्मोडाइनेमिक्स, केमिकल काइनेटिक्स से दो-दो प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एल्किल हेलाइड्स, एरोमेटिक कम्पाउण्ड से दो-दो प्रश्न पूछे गए थे, वहीं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में कोआर्डिनेशन कम्पाउण्ड से दो प्रश्न पूछे गए।

मैथ्स: कैलकुलेशन रही लेंदी और समय प्रबंधन रहा कठिन

मैथ्स का पेपर मध्यम स्तर का होने के बावजूद अपेक्षाकृत लेंदी रहा, जिससे स्टूडेंट्स के लिए टाइम मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण चुनौती बनकर सामने आया। प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए न केवल सही कॉन्सेप्ट की आवश्यकता थी, बल्कि स्पीड और एक्युरेसी का संतुलन भी जरूरी था। पेपर में अलजेब्रा तथा कैलकुलस से एक समान यानी 36-36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा वेक्टर थ्रीडी, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से 12-12 प्रतिशत तथा कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से मात्र चार प्रतिशत प्रश्न पूछे गए।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story