जेईई मेन 2026 एनालिसिस: सुबह की पारी में पेपर मध्यम रहा
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बीई-बीटेक प्रवेश परीक्षा के पहले सेशन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पेपर का विस्तृत विश्लेषण साझा किया।
28 जनवरी 2026 को बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले सेशन जेईई मेन-जनवरी 2026 जारी है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड कोटा के प्रसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि सुबह की पारी में पेपर ओवरआॅल मध्यम स्तरीय रहा।
परीक्षा का विवरण और आगामी कार्यक्रम
कोटा. गुरुवार को बीआर्क के लिए जेईई मेन आयोजित होगी। परीक्षा के विश्लेषण पर विनोद कुमावत, प्रसीडेंट, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
"सुबह की पारी में पेपर मध्यम स्तरीय रहा"
कैमेस्ट्री: मध्यम लेकिन चुनौतीपूर्ण
सुबह की पारी में कैमेस्ट्री के पेपर का स्तर मध्यम स्तरीय लेकिन लेन्दी रहा। इसकी मुख्य विशेषताएं:
- इसमें अधिकांश प्रश्न स्टेटमेंट टाइप थे।
- फिजीकल कैमिस्ट्री में एटाॅमिक स्ट्रक्चर और आयोनिक इक्विलीब्रियम से प्रश्न आए।
- आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री में एरोमेटिक कम्पाउंड और हाइड्रोकार्बन से प्रश्न पूछे गए।
- इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री में काॅर्डिनेशन कम्पाउंड से दो-दो प्रश्न पूछे गए।
फिजिक्स: फॉर्मूला आधारित और आसान
सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर आसान रहा तथा अधिकांश प्रश्न फाॅर्मूला आधारित पूछे गए थे। इसमें पाठ्यक्रम का विभाजन निम्न प्रकार था:
- सिलेबस: 40 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा एवं 60 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे।
- मुख्य सेक्शन: इसमें मुख्यतया मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स तथा हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स सेक्शन से प्रश्न पूछे गए।
मैथ्स: लेन्दी और विस्तृत विश्लेषण
सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर मध्यम स्तरीय तथा लेन्दी रहा।
"कुछ कठिन प्रश्नों को छोड़कर अधिकांश प्रश्न स्टूडेंट्स ने आसानी से साॅल्व कर लिए।"
पेपर का टॉपिक-वाइज़ वेटेज: | टॉपिक | प्रश्नों का प्रतिशत | | :--- | :--- | | एलजेब्रा | 36 प्रतिशत | | कैलकुलस | 32 प्रतिशत | | काॅर्डिनेट ज्योमेट्री | 16 प्रतिशत | | वेक्टर थ्री डी | 12 प्रतिशत | | ट्रिग्नोमेट्री | चार प्रतिशत |

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
