मोशन एजुकेशन के परिणाम के मुख्य आंकड़े

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि मोशन के स्टूडेंट्स ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है।

  • हमारे 75 विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।
  • जहां राष्ट्रीय स्तर पर दस प्रतिशत स्टूडेंट्स ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं मोशन के 30 प्रतिशत स्टूडेंट ने 90 परसेंटाइल से अधिक नंबर अर्जित किए हैं।
  • मोशन के 8532 स्टूडेंट्स ने जेईई एग्जाम दिया था, उनमें से 2815 ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं।
  • इस तरह राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले मोशन के तीन गुना विद्यार्थी सफल रहे हैं।

शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र

संस्थान के टॉप स्कोरर्स की सूची इस प्रकार है:

  • सुशांतकुमार अग्रवाल: 99.99 (मैथ्स और फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल)
  • आदित्य झा: 99.95 (फ़िज़िक्स में 100 परसेंटाइल)
  • अलोक यादव: 99.94
  • देवांश पटेल और सोहम गुप्ता: 99.93
  • प्रतीक्षा शर्मा और सुरभी सिन्हा: 99.92
  • पुलकित सभरवाल: 99.90
  • रक्षक सिंह सरयाम और प्रियांश भारद्वाज: 99.87
  • अद्रिराज साहा: 99.86 (त्रिपुरा स्टेट टॉपर)
  • नव्य मोहता और आरुष राय मोहपात्रा: 99.86
  • सार्थक पति और नीव अग्रवाल: 99.85
  • दिव्यांश मिश्रा: 99.84
  • अनीश अग्रवाल और प्रणव त्रिपाठी: 99.83
  • ऋषि केशव: 99.82
  • आयुष आनंद: 99.81
  • प्रोमित गुप्ता और गोकुल गर्ग: 99.80

द्रोणा कैंपस में जश्न का दौर

इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के द्रोणा कैंपस पर टॉपर्स का भव्य स्वागत हुआ और जेईई मेन सफलता का जश्न मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी और डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्र-फैकल्टी ने ढोल-आतिशबाजी से खुशी व्यक्त की।


टॉपर्स ने दिए सफलता के टिप्स

सम्मान समारोह में टॉपर्स ने अपनी सफलता के राज बताए। उन्होंने कहा कि:

"कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही गाइडेंस से ही सफलता मिलती है। मोशन का अनुशासित माहौल, अनुभवी फैकल्टी और कोटा का सपोर्ट सिस्टम बेस्ट है। टॉपिक-वाइज शॉर्ट नोट्स, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट से बड़ी मदद मिली। अंतिम समय की तैयारी से कुछ नहीं होता। क्लासरूम के साथ सेल्फ-स्टडी जरूरी है। फोन का सही उपयोग भी जरूरी है।"
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story