कोटा। बीई व बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल 2026 सेशन के चौथे दिन की परीक्षा सोमवार को हुई। मंगलवार को बीआर्क कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई मेन आयोजित होगी एवं बीई व बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई मेन अप्रैल सेशन की अंतिम परीक्षा बुधवार को सिर्फ एक यानी शाम की पारी में होगी। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि "सुबह की पारी के पेपर में फिजिक्स, कैमिट्री एवं मैथेमेटिक्स, तीनों सब्जेक्ट्स में कैलकुलेशन ने स्टूडेंट्स को उलझाए रखा। जिसके कारण स्टूडेंट्स ने काफी कम संख्या में प्रश्न अटैम्प्ट किए।" उनके अनुसार, शाम की पारी में पेपर मोडरेट रहा और जेईई मेन्स के सिलेबस से लगभग सभी टॉपिक्स को कवर करते हुए प्रश्न पूछे गए थे।

फिजिक्स: मैकेनिक्स और वेव ऑप्टिक्स का बोलबाला

सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर में कैलकुलेशन कठिन रही, जिसके कारण इसे मोडरेट लेवल का पेपर कहा जा सकता है। इसमें मैकेनिक्स तथा वेव तथा वेव ऑप्टिक्स के प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। सिलेबस के अनुसार देखा जाए तो पेपर संतुलित रहा। शाम की पारी में पेपर का लेवल आसान से मध्यम स्तरीय रहा। जेईई मेन्स के सिलेबस से ग्रेविटेशन को छोड़कर अन्य सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। इसमें 11वीं कक्षा के सिलेबस से 11 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 14 प्रश्न पूछे गए थे।

कैमेस्ट्री: फिजिकल कैमेस्ट्री का बढ़ा वेटेज

सुबह की पारी में कैमेस्ट्री के पेपर में इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री आसान एवं ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री कठिन रही। जबकि पेपर में फिजिकल कैमिस्ट्री के प्रश्नों का वेटेज अधिक होने के कारण स्टूडेंट्स को स्कोर करने में कठिनाई आई होगी। पेपर में 11वीं तथा 12वीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए प्रश्नों का स्तर मोडरेट लेवल का रहा। शाम की पारी में इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री का पेपर मोडरेट रहा, जिसमें जानकारी आधारित सवाल पूछे गए। फिजिकल कैमिस्ट्री का लेवल मोडरेट एवं कंसेप्चुअल और ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री का लेवल मोडरेट से कठिन और लेंदी रहा। पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 10 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 15 प्रश्न कवर किए गए थे।

मैथमेटिक्स: कैलकुलेशन और लेंदी प्रश्नों का प्रभाव

मैथ्स का पेपर मोडरेट एवं लेंदी रहा, जिसमें प्रश्नों का लेवल पिछले वर्ष के पेपर के समान था। पेपर में सभी टॉपिक्स का उचित रूप से उपयोग करते हुए प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में प्रश्नों का विभाजन अन्य दिनों की तरह ही रहा। शाम की पारी में पेपर का लेवल मोडरेट और लेंदी रहा। जेईई मेन्स के टॉपिक्स से लगभग सभी टॉपिक्स को कवर करते हुए प्रश्नों को पूछा गया था। प्रश्नों का विभाजन देखा जाए तो 11वीं कक्षा के सिलेबस से 10 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 15 प्रश्न कवर किए गए थे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story