आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित जेईई-एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ एलन ने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 तीनों स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है, जो इससे पहले वर्ष 2016 में भी हासिल हुआ था। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट्स कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की है।

एलन ने इस वर्ष भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए देश की टॉप-10 रैंक में 6 विद्यार्थी, टॉप-50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स और टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। एलन कोटा क्लासरूम की छात्रा आरोही देशपांडे 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर बनी हैं। साथ ही, एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स के यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन शिक्षा क्षेत्र में संस्थान का परचम लहराया है। देश के सात आईआईटी जोन में से पांच—दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, भुवनेश्वर और रुड़की—के टॉपर एलन के ही क्लासरूम विद्यार्थी हैं।

संस्थान के सीईओ नितिन कुकरेजा ने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि एलन उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता में विश्वास रखता है, जिसका प्रमाण इन परिणामों में क्वालिटी और क्वांटिटि दोनों रूपों में झलकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला प्रत्येक चौथा विद्यार्थी एलन से रहा है। परिणामों की पारदर्शिता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए एलन पिछले तीन वर्षों से अग्रणी ऑडिट फर्म ई-वाय (EY) से अपने विद्यार्थियों के रिकॉर्ड का सत्यापन करवा रहा है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ, एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में कुल सात बार ऑल इंडिया रैंक-1 देने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में रजित गुप्ता, 2024 में वेद लाहोटी, 2021 में मृदुल अग्रवाल, 2019 में कार्तिकेय गुप्ता, 2016 में अमन बंसल और 2014 में चित्रांग मुर्डिया ने एलन के क्लासरूम प्रोग्राम से एआईआर-1 हासिल की थी। इस वर्ष टॉप-10 में अर्नव गौतम (एआईआर-7), कनिष्क जैन (एआईआर-8) और दर्श सिक्का (एआईआर-10) ने भी स्थान बनाकर एलन की सफलता के ग्राफ को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story