कोटा, 16 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को जेसीआई कोटा उड़ान द्वारा ‘शिरोज़ डे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता जिंदल ने स्वास्थ्य और कल्याण सत्र में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, ऋतिका गुप्ता ने उद्यमिता सत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. गरिमा भार्गव को “महिला मूल्य पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की शक्ति, उपलब्धियों और योगदान का उत्सव मनाते हुए स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में जेसी रोहिता माहेश्वरी, जेसी श्वेता माहेश्वरी, जेसी संजना लखोटिया, जेसी अंजली गट्टानी, जेसी देविका लखोटिया, जेसी प्रियंका जैन, जेसी रुचि मित्तल और जेसी मान्या दरक उपस्थित रहीं।

‘शिरोज़ डे’ कार्यक्रम ने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और उद्यमिता के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समाज में उनकी भूमिका और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story