जेसीआई कोटा उड़ान का ज़ोनकॉन 2026 में जलवा, उत्कृष्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन का प्रथम पुरस्कार
चित्तौड़गढ़ में आयोजित ज़ोनकॉन 2026 में जेसीआई कोटा उड़ान को उत्कृष्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन का प्रथम पुरस्कार मिला, सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल की।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित ज़ोनकॉन समारोह के दौरान अपनी ट्रॉफियों के साथ पोज देते जेसीआई कोटा उड़ान के सदस्य।
चित्तौड़गढ़ में आयोजित ज़ोनकॉन 2026 में जेसीआई कोटा उड़ान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार और सम्मान हासिल किए। संस्था को ज़ोन की उत्कृष्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन का प्रथम पुरस्कार मिला। इसके साथ ही संस्था के सदस्यों और जूनियर जेसीज़ ने विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
ज़ोन स्तर पर जेसी अनुज माहेश्वरी उत्कृष्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष श्रेणी में उपविजेता रहे। जेसी नवधा मोहता को उत्कृष्ट जूनियर जेसी श्रेणी में उपविजेता घोषित किया गया, जबकि जेसी सारिका सरस्वत को उत्कृष्ट नवप्रवेशी महिला जेसी सदस्य का पुरस्कार मिला। उत्कृष्ट बिजनेस एवं एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम श्रेणी में भी जेसीआई कोटा उड़ान उपविजेता रही।
इसके अतिरिक्त, जेसी रोहिता माहेश्वरी, जेसी आयुष झंवर और जेसी नेहा जैन सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। संस्था को ग्रोथ एवं डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भी सम्मान मिला। वहीं, जेसीआई कोटा उड़ान द्वारा प्रायोजित जेसीआई झालावाड़ को उत्कृष्ट नवगठित लोकल ऑर्गेनाइजेशन के लिए सम्मानित किया गया। एक्शन बुलेटिन, दिवास गतिविधियों और जेसीआई इंडिया फाउंडेशन में योगदान के लिए भी सदस्यों ने उपलब्धियां हासिल कीं।
ज़ोनकॉन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी कोटा उड़ान के सदस्यों और जूनियर जेसीज़ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ईपीएस प्रतियोगिता में जू जेसी अनय माहेश्वरी विजेता रहे, जबकि जू जेसी वेदिका माहेश्वरी उपविजेता रहीं। डिबेट प्रतियोगिता में अनय माहेश्वरी ने प्रथम और दर्शी लखोटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में अथर्व माहेश्वरी विजेता बने, जबकि वेदिका माहेश्वरी उपविजेता रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में जेसी श्वेता माहेश्वरी और जेसी प्रतीक लखोटिया उपविजेता रहे। सात दिवसीय मीम प्रतियोगिता में जेसी रोहिता माहेश्वरी, जेसी श्वेता माहेश्वरी, जेसी अंशुल गट्टानी, जेसी अंजलि गट्टानी, जेसी गरिमा अजमेरा और जेसी अविनाश अजमेरा विजेता बने। ड्रॉइंग प्रतियोगिता में आठ जूनियर जेसीज़ ने भाग लिया।
संस्था के सदस्यों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। ज़ोनकॉन 2026 में मिले ये पुरस्कार और प्रतियोगिताओं में हासिल की गई सफलताएं जेसीआई कोटा उड़ान की टीम भावना, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नेतृत्व विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
