कोटा, 8 अप्रैल। जेसीआई कोटा उड़ान द्वारा ‘प्रथा-द प्रीमियम एग्ज़ीबिशन’ का आयोजन 10 एवं 11 अप्रैल को माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड पर किया जाएगा। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन 10 अप्रैल को मुख्य अतिथि कल्पना देवी, विधायक, लाडपुरा - कोटा व विशिष्ट अतिथि आशा माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन एवं विशेष अतिथि नितिन स्वाति विजयवर्गीय, डायरेक्टर के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति और समापन समारोह

एग्ज़ीबिशन का समापन समारोह 11 अप्रैल को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश बिरला, चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी, राजस्थान एवं अध्यक्ष माहेश्वरी समाज, कोटा शिरकत करेंगे। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएफएस सीए बी के डाड, अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया जोन 5 एवं विशेष अतिथि मनीष मोनिका कोरवाल, संस्थापक - कोरवाल सोलर एन्ड ऑटोमेशन मौजूद रहेंगे।

100 से अधिक स्टॉल्स और सामाजिक सरोकार का संगम

संस्था के अध्यक्ष जेसी अनुज माहेश्वरी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि "एग्ज़ीबिशन में 100 से अधिक स्टाल्स होंगी, जो फैशन, होम डेकोर, लाइफस्टाइल और विभिन्न उपयोगी उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन शहरवासियों को एक ही स्थान पर बेहतरीन शॉपिंग का अवसर प्रदान करेगा।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आयोजन से जो भी पूंजी एकत्र होगी, उसे सामाजिक कार्यों में लगाया जायेगा।

टीम की कड़ी मेहनत और आयोजन का उद्देश्य

प्रोजेक्ट एडवाइजर जेसी श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि "इस आयोजन के लिए पूरी टीम पिछले तीन महीने से कड़ी मेहनत कर रही है ताकि कोटा शहरवासियों को एक शानदार शॉपिंग एक्सपीरियंस मिल सके।" फर्स्ट लेडी जेसी रोहिता माहेश्वरी ने विश्वास जताया कि "कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शॉपिंग, मनोरंजन एवं नए अनुभवों का आनंद लें सकेंगे।" सचिव जेसी प्रतीक लखोटिया ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।

मार्गदर्शक मंडल एवं सक्रिय आयोजन समिति

इस विशाल आयोजन के मार्गदर्शक जेएफएस अनीश - श्वेता माहेश्वरी, जेसीआई सेन. नवनीत - प्रिया मोहता एवं जेसी प्रियंक करिश्मा माहेश्वरी हैं। आयोजन समिति में प्रेसिडेंट जेसी अनुज-रोहिता माहेश्वरी, सेक्रेटरी जेसी प्रतीक-देविका लाखोटिया, ट्रेज़रर जेसी निखिल-प्रियंका जैन, वाइस प्रेसिडेंट गौरव-रक्षा गुप्ता एवं जेएफए अंशुल-अंजलि गट्टानी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कार्यसमिति में जेसी संजना-नितेश लाखोटिया, जेसी अभिन-ज्योति शर्मा, जेसी अंकित-सारिका सारस्वत, जेसी अविनाश-गरिमा अजमेरा, जेसी पंकज-खुशबू जैन, जेसी गुलाब-संतोष कुमावत, जेसी नवीन-दीपिका जैन, जेसी वरुण-ऋचा गुप्ता, जेसी संगीत-शुभाश्री जैन एवं जेसी सर्वेश-रिया बागला सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हाल ही में आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story