कोटा, 9 मार्च। International Women's Day के अवसर पर JCI Kota Star द्वारा कोटा के Agrasen Park में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए संस्था की चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता ने कहा कि यह दिन महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास और उनके अद्वितीय बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और धरती से लेकर आसमान तक अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इसी गौरवमयी अवसर पर संस्था की पूर्व चेयरपर्सन सहित कुल 11 महिलाओं को माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में सुनीता गोयल, रितु खंडेलवाल, भूमिका गुप्ता, सोनम बजाज, प्रियंका गंगवाल, अर्पित मित्तल, तृप्ति मटोरिया, लवीना सोनी और चारु चुग सहित अन्य महिलाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर आयोजित समारोह ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए International Women's Day की भावना को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story