जेसीआई कोटा स्टार की पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला, युवाओं को मंच संचालन का प्रशिक्षण
कोटा में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, आवाज के उतार-चढ़ाव और प्रभावी मंच संचालन की तकनीकों का अभ्यास कराया।

युवाओं में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीआई कोटा स्टार के तत्वावधान में सोमवार को ‘इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में प्रशिक्षकों ने सैद्धांतिक जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को मंच संचालन और प्रभावी वक्तृत्व कला की बारीकियों से रूबरू कराया।
जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष मनीष गुप्ता और चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर मौजूद स्टेज और माइक के डर को समाप्त कर उन्हें आत्मविश्वासी वक्ता के रूप में तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षण पायलट सीए योगेश चांडक, को-पायलट सीए मोहित जैन और निशा जोशी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, आवाज़ के उतार-चढ़ाव और शब्दों के चयन के माध्यम से किसी भी सभा को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के गुर सिखाए।
कार्यशाला के दौरान कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को सीधे माइक पर बोलने का अवसर प्रदान किया गया। इससे उनके मन में मौजूद स्टेज का भय कम हुआ और उनमें नेतृत्व क्षमता के विकास को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम का संचालन ईपीएस चेयरमैन एडवोकेट धर्मेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पवन चित्तौड़ा उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नम्रता जोशी ने शिरकत की। पवन चित्तौड़ा ने जेसीआई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सार्वजनिक रूप से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखना सफलता की पहली सीढ़ी है।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, रवि गर्ग और तनुज खंडेलवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व चेयरपर्स जेसीआई सेन विभूति जैन का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यशाला युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
