कोटा, 17 मार्च। जेसीआई कोटा स्टार द्वारा रोटरी क्लब शॉपिंग सेंटर में होली मिलन समारोह "रंगोत्सव" का अत्यंत उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने पारंपरिक परिवेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली के पर्व को यादगार बना दिया।

पारंपरिक थीम और फूलों की होली

संस्था के अध्यक्ष मनीष गुप्ता व चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि "प्रोग्राम की थीम ट्रेडिशनल ड्रेस रखी गई।" समारोह के दौरान राधाकृष्ण के साथ सभी सदस्यों द्वारा नृत्य किया गया और विशेष रूप से फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न एंट्री गेम भी खिलाए गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बहुत ही सुंदर और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, वहीं महिला सदस्यों ने भी शानदार ग्रुप डांस किए। संस्था के सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि इस सफल कार्यक्रम के संयोजक दीपेंद्र छाया हाडा, सुनील नमिता चित्तौड़ा, आदित्य अनामिका अग्रवाल एवं गौरव योगी प्रतिभा नाथ थे।

गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति और भागीदारी

महिला सचिव भूमिका गुप्ता और कोषाध्यक्ष अंशुल जैन ने बताया कि इस अवसर पर मिशिका गुप्ता, वृंदा बजाज, चेरिल गुप्ता, अनाया अग्रवाल, प्रत्युष मित्तल, नव्या जैन, नीलांश बाफना, आध्या गुप्ता, शिवि खंडेलवाल, आव्या मित्तल, रियांशी गुप्ता, विनायक जैन, प्रथम मित्तल, शिखा खंडेलवाल, सीमा गुप्ता, शानू खंडेलवाल, रमा गुप्ता, शिल्पी कंसल, शालिनी खंडेलवाल, वंशिता गोयल, मंजू मित्तल, शिखा गुप्ता एवं ज्योति अग्रवाल ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से अपनी प्रस्तुति दी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story