जेसीआई कोटा स्टार ने अनन्तपुरा स्वास्थ्य केंद्र को भेंट किए कूलर
भीषण गर्मी में मरीजों की सुविधा के लिए जेसीआई कोटा स्टार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सुभाष नगर में तीन एयर कूलर उपलब्ध कराए हैं।

जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल और अन्य सदस्य अनन्तपुरा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कूलर भेंट करते हुए।
भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच जनसेवा के संकल्प को चरितार्थ करते हुए जेसीआई कोटा स्टार ने अनन्तपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुभाष नगर) में मरीजों और आमजन की राहत के लिए तीन कूलर भेंट किए हैं। बढ़ती तपिश को देखते हुए संस्था द्वारा उठाया गया यह कदम स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले लोगों के लिए अत्यंत सुखद और राहतकारी सिद्ध हो रहा है।
संस्था के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने इस सेवा कार्य के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गर्मी के इस विकट मौसम में डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजों को भीषण गर्मी से राहत दिलाना ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने सेवा की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहायक हो। उन्होंने दोहराया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार निरंतर सक्रिय बनी रहेगी।
स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. गिर्राज मीणा ने जेसीआई कोटा स्टार के इस अनुकरणीय और सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए संस्था का आभार प्रकट किया। इस सेवापूर्ण आयोजन के दौरान पूर्व अध्यक्ष सौरभ जैन, रवि गर्ग, आशीष जैन, तनुज खंडेलवाल, सचिव नीरज शर्मा, रवि आर्य, अंकुर जैन, रविंद्र यादव, देवेंद्र गोड़, राजकुमार अग्रवाल तथा डिस्पेंसरी मैनेजर त्रिलोक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जेसीआई कोटा स्टार का यह कार्य भीषण गर्मी के दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
