कोटा, 1 अप्रैल। जेसीआई ज़ोन-5 के अंतर्गत शहर में एक नए कॉर्पोरेट चैप्टर “जेसीआई कोटा राइट एड्स” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और ज़ोन स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला।

प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति और स्वागत

उद्घाटन समारोह में नेशनल वाइस प्रेसिडेंट एरिया डी जेसीआई सेन. राकेश नायर, ज़ोन प्रेसिडेंट सीए बीके ढाढ और ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट शिवांक सिंह सोलंकी मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत चैप्टर प्रेसिडेंट ज्योति सिंह तथा संस्थापक, मेंटर व राइट एड्स कंपनी के डायरेक्टर हुकुम सिंह ने किया।

वेबसाइट लॉन्च एवं शिपिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान चैप्टर टीम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। साथ ही बॉटल डिस्ट्रीब्यूशन शिपिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राकेश नायर के हाथों कराया गया। इस मौके पर नए सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जेसीआई पिन पहनाकर सम्मानित किया गया।

सीएपीपी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी

इसी कड़ी में चैप्टर प्रेसिडेंट ज्योति सिंह ने ले अमोर होटल में आयोजित सीएपीपी कार्यक्रम में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में पीडी जसविंदर, महावीर, रानी, जया, प्रवीण, समभवी और चंचल उपस्थित थे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story