कोटा, 25 अक्टूबर। जेसीआई इंडिया जोन-5 की 45वीं जोन कॉन्फ्रेंस ‘शौर्य 2.0’ में जेसीआई कोटा किंग्स ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। चित्तौड़गढ़ स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित सम्मेलन में संगठन के सदस्यों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में जेसीआई कोटा किंग्स के अध्यक्ष मयंक जोशी को उत्कृष्ट जनसंपर्क कार्यक्रम पुरस्कार प्रदान किया गया। जेसी प्रवीण अग्रवाल को जोन के उत्कृष्ट सदस्य के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जेसी प्रियांक जोशी को अंतरराष्ट्रीयता के क्षेत्र में उत्कृष्ट जोन निदेशक तथा जेसी विनायक राज को जोन के उत्कृष्ट नवागत सदस्य का सम्मान मिला। जूनियर जेसी मोक्षा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार प्रदान किया गया।

इन पांच पुरस्कारों के माध्यम से संगठन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उल्लेखनीय योगदान को मान्यता मिली। यह उपलब्धि जेसीआई कोटा किंग्स की संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी मयंक जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं हैं, बल्कि संगठन के सभी सदस्यों की एकजुटता, मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

मयंक जोशी ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जेसीआई कोटा किंग्स भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेगा। ‘शौर्य 2.0’ में मिले ये सम्मान संगठन के सदस्यों के योगदान और सामूहिक प्रयासों को मिली पहचान के रूप में महत्वपूर्ण रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story