जेसीआई कोटा एलिगेंस ने 'स्पीचक्राफ्ट ट्रेनिंग 2026' का किया आयोजन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के गुर सीखे।

होटल जोहरी में आयोजित स्पीचक्राफ्ट ट्रेनिंग 2026 के समापन अवसर पर उपस्थित जेसीआई कोटा एलिगेंस के पदाधिकारी और प्रतिभागी।
कोटा। व्यक्तित्व विकास और प्रभावी वक्तृत्व कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए जेसीआई कोटा एलिगेंस द्वारा 22 से 24 मई तक होटल जोहरी में तीन दिवसीय 'स्पीचक्राफ्ट ट्रेनिंग 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर आत्मविश्वास, उत्कृष्ट संप्रेषण कौशल और नेतृत्व क्षमता का संचार करना रहा, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जेसी सीए प्रीतम गोस्वामी की उपस्थिति में हुआ, जबकि समापन समारोह की गरिमा मुख्य अतिथि जेसी सीए योगेश चांदक ने बढ़ाई। इस आयोजन को पीजेडपी गौरव महेश्वरी एवं नितेश सेठिया की विशेष उपस्थिति प्राप्त हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोन अध्यक्ष जेसी बीके डाड का मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर बना रहा। प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व फैकल्टी हेड कोच जेसी रूपल शाह ने किया, जिनके कुशल निर्देशन में को-कोच जेसी अनिश माहेश्वरी एवं जेसी अक्षय नायर ने प्रतिभागियों को वक्तृत्व कला के बारीक गुर सिखाए।
होस्ट प्रेसिडेंट अनुषा जैन ने जानकारी दी कि इस वर्ष स्पीचक्राफ्ट के दौरान रोहिता माहेश्वरी, सत्येंद्र प्रजापति, अनुज माहेश्वरी, मंथन नागर, विशाल सिंह एवं रेखा यादव ने 'आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर' के रूप में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। प्रशिक्षण में काव्य बंसल, आयुषी अग्रवाल, रानी नागर, अंशु गुप्ता, ज्योति यादव, हितेंद्र पवार, राजेंद्र जैन, भंवर जांगिड़, तुषार गोलछा, शिवांक सोलंकी, विकास पटेल, अंकित चेलावत, रविंद्र यादव, गौरव अग्रवाल, नेहा शर्मा और दीपक मालू ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय चेयरमैन जेसी प्रियंका सेन को जाता है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी टीम को एक सूत्र में बांधकर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव रिंकू जैन, कोषाध्यक्ष पूजा सोलंकी, आईपीपी गुंजीत जौहर के साथ याशिका विजय, समता जैन, सुनीता जैन, शीलू जैन, मनदीप सिंह, भूमिका, दीक्षा जैन, तरुणा गुप्ता, नमिता गुप्ता, मोनिका विजय, रेनू जैन, दीपा जैन एवं पिंकी जैन सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। आयोजन को सफल बनाने में जेड.वी.पी आयुष जावर ऊर्जा सेतु सोलर्स, अंशुल खटानी नेचर’स मिस्ट, श्री अभिनंदन ज्वेलर्स एवं राइट एड्स का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सामूहिक प्रयासों से संपन्न यह आयोजन प्रतिभागियों के भविष्य निर्माण में एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
