जेसीआई कोटा के नए अध्यक्ष चुने गए हिमांशु बब्बर, 2027 से संभालेंगे जिम्मेदारी
पूर्व अध्यक्षों की समिति ने सर्वसम्मति से हिमांशु बब्बर का चयन किया, संस्था आगामी वर्ष में जनसेवा व सामाजिक सरोकारों का विस्तार करेगी।

कोटा में जेसीआई की बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु बब्बर का पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
कोटा। जेसीआई कोटा के आगामी अध्यक्ष पद पर हिमांशु बब्बर का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। तलवंडी स्थित एक निजी होटल में प्रखर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व अध्यक्षों की कमेटी की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। उनका कार्यकाल जनवरी 2027 से प्रारंभ होगा।
वर्तमान अध्यक्ष कवलिन यश मालवीय ने चयन की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया सभी सदस्यों के लिए खुली रखी गई थी। बैठक में विचार-विमर्श के बाद पूर्व अध्यक्षों की कमेटी ने सर्वसम्मति से हिमांशु बब्बर के नाम पर मुहर लगाई।
मालवीय ने विश्वास जताया कि हिमांशु बब्बर के नेतृत्व में संस्था के सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, आगामी वर्ष में सेवा गतिविधियों का विस्तार होगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष एमपी चतर, राजेश गुप्ता, अरविंद जैन, राजकुमार जैन, कमल जैन, जय जैन, गौरव माहेश्वरी, योगेश चांडक, अक्षय मालवीय, अभिषेक चतर, यश मालवीय, अनीश माहेश्वरी और जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु बब्बर ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर मेडिकल चेकअप कैंप, वाटर हट्स सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 1990 से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले उनके कार्यकाल में इन गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
