कोटा में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को नई दिशा देते हुए जेसीआई कोटा अचीवर्स ने 'अचीवर्स की वाटिका' की स्थापना कर शहर को नया ऑक्सीज़ोन देने की पहल की है। लव-कुश वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत 101 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया, जिसमें क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

जेसीआई कोटा अचीवर्स के अध्यक्ष अक्षत बाबरिया जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को विकसित होकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह पहल दीर्घकालिक सोच के साथ शुरू की गई है।

क्लब की कोषाध्यक्ष राशि ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लगाए गए सभी पौधों की देखरेख और उनके वृक्ष बनने तक की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रीन आर्मी ने अपने हाथों में ली है। इससे यह अभियान केवल औपचारिक पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी प्रयास बनेगा।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंचल विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के कमांडेंट पवन जैन रहे। वहीं एसएसआई से मनोज राठी एवं आशुतोष जैन तथा ग्रीन आर्मी की संस्थापक मंजू जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने अभियान को विशेष बनाया।

वृक्षारोपण अभियान में क्लब सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए इसे स्वच्छ, हरित और स्वस्थ कोटा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। पौधारोपण के साथ संरक्षण की जिम्मेदारी सुनिश्चित किए जाने से यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक भागीदारी का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story