जवाहर नगर स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद् शिवमहापुराण कथा के छठे दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे, जहां “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन का आनंद लेते रहे।

कथा व्यास परम पूज्य श्री शिवदास जी महाराज ने भगवान कार्तिकेय के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान शिव एवं माता पार्वती के आदर्श गृहस्थ जीवन की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि परिवार में प्रेम, संस्कार और सम्मान का वातावरण ही जीवन को सुखमय बनाता है। महाराज श्री ने नारी सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि जिस घर में महिलाओं का आदर होता है, वहां सदैव सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास रहता है।

कथा के मुख्य यजमान रामरतन नागर, शिवराज नागर, धर्मपत्नी श्रीमती संध्या नागर, चिराग नागर एवं सारस्वाल परिवार रहे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

आयोजन समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गौतम ने बताया कि भगवान को रसगुल्ला, मीठी नुक्ती एवं फ्रूट क्रीम का विशेष भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का आयोजन 29 मई तक प्रतिदिन जारी रहेगा और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सशक्त बना दिया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story