कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज को बेहद निंदनीय बताया है। उन्होंने 21 जुलाई 2026 को जारी बयान में केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

राखी गौतम ने कहा कि "बच्चों पर ज़ुल्म करना लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आवाज दबाने के लिए लाठियों का इस्तेमाल नहीं, बल्कि संवाद का रास्ता अपनाया जाता है। युवाओं के सवालों का जवाब बल प्रयोग से नहीं, न्याय और पारदर्शिता से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवाओं का धैर्य टूटता है तो वही जनआक्रोश सत्ता के लिए सबसे बड़ा संदेश बन जाता है।

गौतम ने कहा कि "पेपर लीक कराने वाले 'सत्ता' में सुरक्षित हैं और सवाल पूछने वाले युवा 'सड़कों' पर लाठियां खा रहे हैं। BJP का यही नया लोकतंत्र है!" उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को मोदी सरकार की दमनकारी सोच और कायरता का सबूत बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर मौन साधे बैठी सरकार यह भूल रही है कि लाठियां बरसाकर युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। गौतम ने कहा, "जो सरकार बच्चों की नहीं हो सकी तो वह किसी की भी नहीं हो सकती।"

राखी गौतम ने कहा कि सरकार को समझना होगा कि आज का युवा अंदर से कितना पीड़ित और परेशान है। जब इतने बड़े स्तर पर छात्र सड़क पर उतर रहे हैं तो सिस्टम की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें। छात्र आंदोलन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story