कोटा, 22 सितम्बर। जलजूलझनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को बजरंग नगर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। बजरंग नगर स्थित प्राचीन मंदिर श्री बावड़ी के बालाजी मंदिर से देव प्रतिमाओं के देव विमान नगर भ्रमण के लिए निकले। बैंडबाजों की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु देव विमानों को कंधों पर उठाकर चले। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने देव प्रतिमाओं के दर्शन किए और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मंदिर समिति के संयोजक राजू सुमन एवं अध्यक्ष पंकज शांडिल्य ने बताया कि देव विमान मंदिर से रवाना होकर बजरंग नगर मेन रोड कॉलोनी, नवदुर्गा मंदिर और कोटड़ी चौराहा होते हुए किशोरसागर स्थित बारहद्वारी पहुंचे। यहां भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इसके बाद देव विमान वापस मंदिर पहुंचे।

पुष्पों से सजे विमान में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। महिलाएं और पुरुष भक्ति गीत गाते हुए देव विमानों के साथ चलते रहे। श्रद्धालु देव विमानों को कंधों पर लेकर चलने के साथ चंवर ढुलाते हुए भगवान की आराधना करते रहे। इस दौरान बच्चों को देव विमान के नीचे से भी निकाला गया। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से बच्चों को आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बजरंग नगर स्थित इस मंदिर में पिछले करीब 30 वर्षों से विभिन्न धार्मिक पर्व और त्योहार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। जलजूलझनी एकादशी पर देव विमानों का नगर भ्रमण भी इसी परंपरा का हिस्सा है।

देव विमान के दौरान श्रीराम बजरंगी व्यायामशाला, बजरंग नगर के अखाड़ेबाजों ने आकर्षक एवं हैरतंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। धार्मिक आयोजन के साथ अखाड़ेबाजों के प्रदर्शन ने आयोजन में उत्साह का माहौल बनाया।

आयोजन में अध्यक्ष पंकज शांडिल्य, दिनेश वर्मा, राजू मेहरा, गिर्राज गहलोत, शंभूदयाल प्रजापत, कपिल गौड़, कमल मेहरा, राकेश विजय, कैलाश ओझा, अशोक सुमन, राहुल सुमन, हरिओम, कमल सुमन, पानाचंद मीणा, राजवीर सिंह, नैतिक सुमन, कुणाल मेहरा, मनीष शर्मा, शुभम, कार्तिक, रौनक, शंकर सिंह सहित महिला मंडल की यशोदा गौतम, ऋतु सक्सेना, कौशल्या अरोड़ा, सावित्री गहलोत और सविता धाकड़, गीता शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story