हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से समग्र दिगम्बर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था, कोटा एवं समग्र दिगम्बर जैन बघेरवाल महिला प्रकोष्ठ, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में “हार्ट केयर एवं सीपीआर अवेयरनेस प्रोग्राम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत गोयल ने हृदय संबंधी बीमारियों, हार्ट अटैक के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र ताथेडिया ने बताया कि डॉ. गोयल ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और समय पर चिकित्सा परामर्श के माध्यम से हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने की सलाह दी।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा हरसोरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. साकेत गोयल ने आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने डमी मॉडल के माध्यम से सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उपस्थित लोगों को इसकी प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सीपीआर से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संस्था सचिव रमेश ठग ने मुख्य वक्ता एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश हरसोरा, पूर्व केंद्रीय महामंत्री नरेश सुरलाया, अनिल ठोरा, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीमा हरसोरा, सचिव रमेश ठग, प्रियंका हरसोरा, कोषाध्यक्ष जिनेंद्र दुगेरिया, सीमा बागड़िया एवं संस्था के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

समापन अवसर पर तलवंडी जैन मंदिर के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया एवं चंद्रप्रकाश हरसोरा ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सीपीआर का प्रभावी उपयोग कर मानव जीवन बचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज में हृदय रोगों की रोकथाम और आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story