। जैन सोशल ग्रुप ‘आगम’, कोटा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह धार्मिक आस्था, संगठनात्मक ऊर्जा और सेवा भावना के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ, जिसमें समूह के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप ‘आगम’ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन एवं नीतू जैन के नेतृत्व में सचिव नीतेश–पूजा, उपाध्यक्ष, सह सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कुल 38 पदाधिकारियों और सदस्यों ने पद एवं सेवा की शपथ ली। शपथ अधिकारी इंजी. मनीष जैन ने सभी पदाधिकारियों को विधिवत दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

समारोह में संस्थापक अध्यक्ष कपिल जैन, संरक्षक इंजी. मनीष जैन, आईपीपी दीपक जैन सहित समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कपिल जैन ने बताया कि आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज, कोटा के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

अतिथियों में प्रकाश बज, जितेंद्र हरसोरा, विमल नाता, संदीप चांदीवाला तथा फेडरेशन से अनिल काला, जे.के. जैन, राकेश पाटौदी और लोकेश जैन सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे। अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान समूह की आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने शपथ ग्रहण के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार मार्गदर्शन, बच्चों को सही दिशा देने, सामाजिक सरोकारों तथा धार्मिक गतिविधियों को केंद्र में रखकर कार्य करने के पांच प्रमुख संकल्पों की घोषणा की। उन्होंने संगठन को सेवा, संस्कार और समाजहित के माध्यम से नई पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।

समारोह में संगठन से जुड़े 10 नए सदस्यों को भी शपथ दिलाकर औपचारिक रूप से समूह से जोड़ा गया। आत्मीय माहौल और सुव्यवस्थित संचालन के बीच आयोजित कार्यक्रम वात्सल्य भोज के साथ सम्पन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story