जैन समाज की संगिनी संस्था द्वारा अणुव्रत भवन में गर्भ संस्कार शिविर का आयोजन
21 गर्भवती महिलाओं के लिए विशेषज्ञ देंगे पोषण और मानसिक शांति का मार्गदर्शन, पारंपरिक विधि से होगी गोद भराई।

उदयपुर के अणुव्रत भवन में आयोजित होने वाले 'एक कदम दिव्य संतान की ओर' शिविर के पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. एकता धारीवाल, अनिता जैन और सरिता जैन।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
जैन समाज संस्था संगिनी द्वारा समाज में स्वस्थ एवं संस्कारवान संतानों के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को अणुव्रत भवन में “एक कदम दिव्य संतान की ओर” विषय पर गर्भ संस्कार शिविर एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की रूपरेखा
- संगिनी अध्यक्ष कविता बाफना ने बताया कि "शिविर में 21 गर्भवती महिलाओं को गर्भ संस्कार प्रदान किए जाएंगे।"
- "पारंपरिक विधि से उनकी गोद भराई की जाएगी।"
विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन
संगिनी सचिव रेनू जैन ने बताया की विशेषज्ञों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी जाएगी:
- गर्भावस्था के दौरान पोषण और मानसिक शांति।
- सकारात्मक सोच एवं सात्विक जीवनशैली।
- शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
पोस्टर विमोचन एवं उपस्थिति
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मगंलवार को डॉ. एकता धारीवाल ने किया। इस अवसर पर संगिनी संस्था की कोषाध्यक्ष अनिता जैन एवम सरिता जैन भी उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
