राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच ने संगठन विस्तार के तहत आमेर विधानसभा क्षेत्र के भीवंपुरा निवासी युवा नेता जगदीश मेहरा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद समाज बंधुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

टोंक। राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार की अनुमति से प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के भीवंपुरा निवासी युवा नेता जगदीश मेहरा को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है।

जगदीश मेहरा की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाज पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जगदीश मेहरा को बधाई देने वालों में प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, टोंक जिलाध्यक्ष सायरलाल कीर, संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अबीद, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, रोहिताश मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कहार, कोटा संभाग अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, युवा नेता गोरव मेहरा, राम अवतार बलावत, मांगीलाल कहार अध्यापक, छोटूलाल उपसरपंच, भगवान मेहरा, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मुकेश कश्यप पार्षद, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, सीताराम अध्यापक, नरेश ककराज, चिरंजी लाल कीर, रामलाल कटारिया, गोरधन कीर, मोहनलाल कम्पाउंडर, जगदीश ठेकेदार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, ओम शंकर कहार सहित सैकड़ों समाज बंधु शामिल रहे।

जगदीश मेहरा की प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story