अग्रवाल समाज के लिए गौरव और उत्साह का अवसर उस समय बना जब समाजसेवा से लंबे समय से जुड़े जगदीश अग्रवाल चुनावाले को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला कोटा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की खबर से समाज के विभिन्न वर्गों में प्रसन्नता का माहौल देखा गया और समाजजनों ने इसे संगठन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

अग्रसेन कल्याण समाज के महामंत्री हनुमान प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश अग्रवाल चुनावाले वर्षों से सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े हुए हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है।

जिला महामंत्री नियुक्त होने पर जगदीश अग्रवाल चुनावाले ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आर.के. राजवंशी तथा प्रदेश मंत्री जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें संदीप अग्रवाल चांदीवाला, हनुमान प्रसाद गुप्ता, सुनील निमोदिया, सुरेश सिंघल, ब्रजमोहन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, आशीष गोयल, महेश अग्रवाल मावा वाले, मोहन अग्रवाल, रमेश गोयल, पूर्व मंत्री लोकेश गोयल, महिला अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, अनिता मित्तल, सुनीता गर्ग, आराधना गोयल, कृष्णा गुप्ता तथा सीमा अग्रवाल सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

जगदीश अग्रवाल चुनावाले की नियुक्ति को समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story