कोटा। जेसीआई एलुमनी क्लब जोन–05 द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित जैक प्रीमियर लीग (जेपीएल–3) का खिताबी मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें जैक (JAC) ने भामाशाह ब्लास्टर्स को 10 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में भामाशाह ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए, जिसे जैक की टीम ने बिना किसी विकेट के गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ जैक ने टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता और दबदबे को प्रदर्शित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस पीडीएम, अंजली बत्रा गुप्ता उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनवीसी जयकुमार और विशेष अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोटा क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनीष चाण्डक, राजकुमार जैन और मीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लेकर प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाई।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन की भी सराहना की गई। जैक के अंबरीश गुप्ता ने 5 मैचों में 110 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का खिताब जीता। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार नितिन खुबचंदानी (9 मैचों में 10 विकेट) को और सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार भी अंबरीश गुप्ता (5 मैचों में 7 कैच) को प्रदान किया गया। टूर्नामेंट का एमवीपी अवॉर्ड काकू (KAKU) को दिया गया।

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष पीयूष खण्डेलवाल, सचिव प्रियंक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मनीष भदादा और अन्य पदाधिकारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। जैक प्रीमियर लीग–3 ने कोटा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खेल की भावना और प्रतियोगिता की उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story