विद्यार्थियों में ज्ञान, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस्लामिक नॉलेज टेस्ट (आईकेटी)-2026 के विजेताओं का सम्मान समारोह सोमवार को नयापुरा स्थित शेर वाले बाबा परिसर में आयोजित किया गया। यह आयोजन जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की छात्र इकाई स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) कोटा यूनिट द्वारा किया गया, जिसमें करीब 300 प्रतिभागियों और अतिथियों ने सहभागिता की।

गत 10 मई को आयोजित इस इस्लामिक नॉलेज टेस्ट-2026 का आयोजन कोटा शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सम्मान समारोह के दौरान प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 10 प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों और भागीदारी को सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी जनाब जुबैर अहमद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में एसआईओ के पूर्व जोनल अध्यक्ष जनाब आसिम खान, जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, कोटा के अमीर-ए-मुकामी इंजीनियर अब्दुल कुद्दूस, जोनल सेक्रेटरी जनाब मुत्तालिब मिर्जा तथा असिस्टेंट जोनल सेक्रेटरी जनाब गुलशेर अहमद शामिल रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा, चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, कोटा यूनिट के अध्यक्ष अबू तल्हा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, अतिथियों, जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया, कोटा यूनिट तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसने शहर में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story