कोटा। अकलंक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IQAC सेल के तत्वावधान में एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का फोकस ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू स्किल्स पर रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और करियर-उन्मुख व्यक्तित्व निर्माण में सहायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिमांशु अरोरा, डायरेक्टर—Magpie Institute, और सहवक्ता विनयराज सिंह, जो कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं, ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास वृद्धि, इंटरव्यू की तैयारी और ग्रुप डिस्कशन की रणनीतियों पर व्यावहारिक सुझाव दिए।

वर्कशॉप का आयोजन अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पियूष जैन, सचिव अनीमेश जैन और कोषाध्यक्ष कपिल जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव और वाइस प्रिंसिपल नम्रता जैन ने संयुक्त रूप से की। प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और इंटरव्यू स्किल्स का विकास अत्यंत आवश्यक है। वाइस प्रिंसिपल नम्रता जैन ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक विकास को सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम का मंच संचालन कांची जैन ने कुशलता से किया, जबकि IQAC सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. लक्ष्मी खंडेलवाल, सदस्य डॉ. किरण गुप्ता, गीता राठौड़ और डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने वर्कशॉप के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाई।

मुख्य वक्ता हिमांशु अरोरा ने विद्यार्थियों को टीम कम्युनिकेशन, सही बॉडी लैंग्वेज, सामान्य इंटरव्यू प्रश्नों के उत्तर देने की प्रभावी तकनीक, जॉब-रेडी स्किल्स और ग्रुप डिस्कशन के व्यवहारिक नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न पूछे और मूल्यवान जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने मुख्य वक्ता हिमांशु अरोरा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि अकलंक कॉलेज भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु इस प्रकार के उपयोगी और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा।

यह वर्कशॉप न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और करियर-कौशल को मजबूत करने में सहायक साबित हुई, बल्कि उन्हें पेशेवर दुनिया की आवश्यकताओं के लिए भी तैयार किया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story