अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोटा के इन्द्र विहार स्थित भारतीय योग संस्थान की ओर से शांतिप्रकाश विज्ञान पार्क में एक भव्य एवं सुव्यवस्थित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्क सोसाइटी, डी जे एस जैन सोशल ग्रुप तथा जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसका संचालन योग प्रशिक्षक प्रमोद माथुर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, संस्थान के सदस्यों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग साधना कराई गई, जिसे भारतीय योग संस्थान के अनुभवी योग शिक्षकों ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इनमें नरेंद्र माहेश्वरी, श्रीमती मंजू चौधरी, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती इंदू चौधरी, श्री पी डी विजय, तापड़िया जी, शर्मीला जी जैन, महावीर जी गुप्ता, श्री आर के गोयल, रुचि जी गुप्ता, विनोद जी जैन, श्री ललित जैन, श्री रमेश गोयल, सुनीता जी शर्मा और सत्या जी अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित योग साधकों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्क सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पार्क में योग केंद्र स्थापित किए जाने की पहल की सराहना की और भारतीय योग संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सकारात्मक एवं योगमय वातावरण का निर्माण हुआ है।

कार्यक्रम में सत्या जी एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत योग गीत ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक एवं ऊर्जावान बना दिया। इसके साथ ही पौष्टिक प्रसाद वितरण, सामूहिक फोटोग्राफी तथा योग से जुड़े रहने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

अंत में भारतीय योग संस्थान की जिला प्रधान रुचि गुप्ता ने सभी सहयोगियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद माथुर द्वारा किया गया, जो सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक भी हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story