आईपीएचओ 2026 में भारत ने 87 देशों में पहला स्थान हासिल किया, एलन के 4 छात्रों ने जीते गोल्ड मैडल।

कोलंबिया के बुकारामांगा में 4 से 12 जुलाई तक आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 (आईपीएचओ 2026) के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से सभी 5 गोल्ड मैडल हासिल किए। 87 देशों की भागीदारी वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत रैंक-1 पर रहा। भारतीय टीम में शामिल पांच विद्यार्थियों में से चार गोल्ड मैडल एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने प्राप्त किए।

गोल्ड मैडल जीतने वाले एलन के सभी विद्यार्थी क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं। इनमें कनिष्क जैन, रिद्धेश बेंडाले, ऋषित गर्ग एवं स्वरित जोशी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने सभी स्टूडेंट्स को बेहतर प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि एलन स्टूडेंट्स हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं। इस वर्ष पहले बड़े इंटरनेशनल ओलंपियाड में 5 में से 4 एलन स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल मिलना उत्साहजनक है। ये परिणाम देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख को प्रदर्शित करते हैं। विभिन्न ऑफिशियल ओलम्पियाड्स में अब तक एलन स्टूडेंट्स 188 मैडल जीत चुके हैं, जिसमें 90 गोल्ड मैडल शामिल हैं। यह एलन की अकेडमिक एक्सीलेंस को दर्शाता है।

56वां इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड चार चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (एनएसईपी) का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) द्वारा किया गया, जिसमें एलन के 138 स्टूडेंट्स का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ।

इसके बाद होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसी) द्वारा आयोजित दूसरे चरण इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड (आईएनपीएचओ) में 20 एलन स्टूडेंट्स का चयन तीसरे चरण के लिए किया गया। तीसरे चरण में ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) आयोजित हुआ, जिसके बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इस टीम में एलन के चार स्टूडेंट्स शामिल थे।

इसके बाद चौथे एवं अंतिम चरण में 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड का आयोजन कोलंबिया के बुकारामांगा में हुआ, जिसमें विश्व के 87 देशों के 381 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम में शामिल एलन के चारों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मैडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल करने के साथ वर्ल्ड की नंबर 1 रैंकिंग यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के लिए चयनित कक्षा 12 के कनिष्क जैन ने कहा कि यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। एलन कोटा में जो एकेडमिक सपोर्ट मिला, वह बेस्ट था। फाइनल में कई देशों के स्टूडेंट्स से मिलने का मौका मिला और एलन की अकेडमिक्स बहुत उपयोगी रही।

जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक 18 प्राप्त कर आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने जा रहे कक्षा 12 के रिद्धेश बेंडोले ने कहा कि इंटरनेशनल ओलंपियाड में बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही देश का नाम रोशन करना बहुत अच्छा लग रहा है।

ऑल इंडिया रैंक 109 प्राप्त कर आईआईटी दिल्ली की सीएस ब्रांच से बीटेक करने जा रहे कक्षा 12 के ऋषित गर्ग ने कहा कि एलन कोटा में जो तैयारी हुई, वह हर परीक्षा में काम आएगी। यह प्रदर्शन भी इसी का परिणाम है।

कक्षा 11 में उपलब्धि हासिल करने वाले स्वरित जोशी ने कहा कि यदि सही समय पर सही शुरुआत की जाती है तो रिजल्ट्स अच्छे आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

इंटरनेशनल ओलंपियाड्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने अब तक कुल 188 मैडल अपने नाम किए हैं। इनमें 90 गोल्ड, 75 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। इन उपलब्धियों में इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में 39, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड में 16, इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलम्पियाड में सात, इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलम्पियाड में पांच, इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में तीन, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में सात, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जूनियर में चार और इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में नौ गोल्ड मैडल शामिल हैं।

आईपीएचओ 2026 में भारतीय टीम का यह प्रदर्शन और एलन के विद्यार्थियों की सफलता अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में भारत की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story