अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड (आईपीएचओ) 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में 5 में से 4 स्टूडेंट्स एलन से चयनित हुए हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है।

एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि 56वां आईपीएचओ फाइनल 4 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच बुकारामांगा, कोलंबिया में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में एलन के चार छात्र—कनिष्क जैन, रिद्धेश बेंडाले, रिशित गर्ग एवं स्वरित जोशी—शामिल हैं। ये सभी एलन के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं, जिनमें स्वरित 11वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, जबकि अन्य सभी छात्र 12वीं कक्षा के हैं।

कुमावत ने जानकारी दी कि आईपीएचओ चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होती है। पहले चरण नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (एनएसईपी) में एलन के 138 स्टूडेंट्स दूसरे चरण के लिए चयनित हुए। इसके बाद दूसरे चरण इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड (आईएनपीएचओ) में एलन के 20 स्टूडेंट्स ने तीसरे चरण ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) के लिए जगह बनाई। इसी अंतिम चरण में पांच सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया, जिसमें से चार स्टूडेंट्स एलन से हैं।

चार छात्रों का इस स्तर पर चयन न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह देश की शैक्षणिक क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारतीय प्रतिभा की सशक्त उपस्थिति को भी रेखांकित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story