कोटा के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों, कोटा हार्ट हॉस्पिटल एवं श्रीजी हॉस्पिटल (ए यूनिट ऑफ कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट), में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोड नंबर 5, गोबरिया बावड़ी सर्कल स्थित दोनों अस्पताल परिसरों में नर्सिंग विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। कोटा हार्ट हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. नीता जिंदल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का आगाज़ किया। इस अवसर पर चीफ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती रेमोल जैकब ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए नर्सों को अस्पताल की वास्तविक शक्ति निरूपित किया, वहीं नर्सिंग उपाधीक्षक श्री रामनिवास नागर ने इस वर्ष की वैश्विक थीम "Our Nurses. Our Future. The Economic Power of Care" की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समानांतर रूप से श्रीजी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट श्री योगेश गेहलोत ने की। उन्होंने अपने संबोधन में गौरवपूर्ण ढंग से कहा कि यदि आज हाड़ौती क्षेत्र में श्रीजी हॉस्पिटल और कोटा हार्ट ग्रुप सबसे भरोसेमंद नाम बना है, तो इसका संपूर्ण श्रेय यहाँ की समर्पित नर्सिंग टीम को जाता है, जो आईसीयू से लेकर ओपीडी तक दिन-रात रोगियों की सेवा में तत्पर रहती है। संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश जिंदल एवं डॉ. साकेत गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर नर्सिंग कर्मियों के योगदान को सराहा। समारोह में डॉ. निशांत सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अस्पताल अधीक्षक डॉ. नेहा शर्मा एवं उपाधीक्षक डॉ. रचित सक्सेना ने समस्त स्टाफ को उनके अतुलनीय समर्पण हेतु बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के इंचार्ज सुनीता जी, असलम पठान जी, राजेश नगर जी, दौलत जी, हंसराज वर्मा जी, भुवनेश दाधीच जी सहित एचआर विभाग से राजेश्वरी चौहान जी, अनिल माहेश्वरी जी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पवन शर्मा, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. नागेश एवं डॉ. आशीष सहित 70 से अधिक नर्सिंग कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रही, जिसके पश्चात अल्पाहार का आयोजन किया गया। योगेश डंग जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्री योगेश गेहलोत एवं श्रीमती रेमोल जैकब ने सभी कर्मियों को NABH मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने और रोगियों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने की शपथ दिलाई, जो चिकित्सा क्षेत्र में इन अस्पतालों की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story