इनरव्हील क्लब कोटा ने आयोजित किया दो दिवसीय माइंडसेट व वेलनेस सत्र
डॉ. रिची ने सहभागियों को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित आहार और मानसिक सशक्तिकरण के माध्यम से हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के वैज्ञानिक तरीके बताए।

कोटा के तलवंडी स्थित अस्पताल में आयोजित वेलनेस सत्र के दौरान माइंडसेट कोच डॉ. रिची और क्लब अध्यक्ष चारू जैन सहित अन्य महिला सदस्य।
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब कोटा द्वारा तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में दो दिवसीय माइंडसेट व वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में माइंडसेट कोच डॉ. रिची ने सहभागियों को स्वास्थ्य के विविध पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
अध्यक्ष चारू जैन ने बताया कि डॉ. रिची ने अपने वेलनेस प्रोग्राम के माध्यम से संतुलित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपस्थितजनों को प्रेरित किया। सचिव नीरजा कोहली ने जानकारी दी कि सत्र के दौरान शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए प्रभावी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, फिटनेस की वैज्ञानिक समझ और संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया।
उन्होंने बताया कि सही प्रशिक्षण और उचित खानपान के संयोजन से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनता है, बल्कि मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम होता है। सत्र में स्वस्थ खानपान की आदतों, डाइटिंग के सही तरीकों तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली हेल्दी लाइफस्टाइल पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जैश्री, वंदना अग्रवाल, जयश्री जेलिया, रेखा सिंह, पूनम गोयल, किरण अग्रवाल, अनीता गर्ग एवं संगीता बंसल सहित कई गणमान्य महिलाओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी और आंखें खोलने वाला अनुभव बताया, जिससे स्वस्थ जीवनशैली के प्रति नई समझ विकसित हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
