सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ कोटा ने महवीर नगर स्थित मानव सेवा समिति के डायलिसिस वार्ड के लिए एक इनवर्टर एवं दो बैटरियां भेंट की हैं। क्लब की इस पहल से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में डायलिसिस सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों में उपचार कार्य निर्बाध रूप से जारी रखा जा सकेगा।

अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के मुख्य ट्रस्टी गोविंद राम मित्तल ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डायलिसिस जैसी जीवनरक्षक चिकित्सा प्रक्रिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने पर मरीजों को शारीरिक कष्ट के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनरव्हील क्लब का यह सहयोग मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी और मानवीय पहल है।

अस्पताल अधीक्षक एस.के. सिंघल ने कहा कि यह इनवर्टर डायलिसिस वार्ड के साथ-साथ अन्य आवश्यक वार्डों में भी आपात स्थिति के दौरान निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में सहायक होगा, जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

इनरव्हील क्लब ऑफ कोटा की अध्यक्ष डॉ. नीता जैन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग देना क्लब की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी प्रकल्पों का संचालन करता रहेगा। डॉ. जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मीता मोदी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव अर्चना गोयल, स्नेह गोयल, अंशु नारंग, प्रीति गौतम, शीला गौर एवं कल्पना भार्गव सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस सहयोग से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में डायलिसिस सहित आवश्यक चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी, जिससे मरीजों को राहत प्राप्त होगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story